अब्दुल मलिक और उसका बेटे मोईद को पकड़ने के लिए पुलिस ने नेपाल बॉर्डर में डेरा डाला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद नेपाल के रास्ते विदेश भाग सकता है। इसकी पूरी संभावना है इसे देखते हुए एक टीम ने चंपावत, दूसरी टीम ने बनबसा में डेरा डाला हुआ है। उधर बुधवार को पुलिस टीम ने बनबसा और नेपाल बार्डर में वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के पोस्टर लगाए।

लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को उपद्रव का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। परिवार समेत दोनों दंगे के दिन से ही फरार हैं। इन दोनों की बीवियों का भी उसी दिन से कोई पता नहीं है। वे दोनों भी पुलिस के रडार पर हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा

पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल मलिक नेपाल के रास्ते बाहर भाग सकता है। इसे देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चंपावत और बनबसा में पुलिस भेजी है। नेपाल बार्डर पर भी विशेष पहरा दिया जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने नेपाल बॉर्डर और सीमा से सटे स्थानों पर अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के पोस्टर चस्पा किए। साथ ही लोगों से अपील कर रही है कि अगर दोनों कहीं भी दिखते हैं या इनके बारे में किसी अन्य तरह की सूचना हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने नबर भी जारी किए हैं।फरार अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एक टीम नेपाल बॉर्डर से जुड़े इलाकों में सर्च अभियान चला रही है। दोनों के पोस्टर भी बॉर्डर के इलाकों में चस्पा करा दिए गए हैं। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।-प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारिश और कलसा नदी का कहर, आधा दर्जन मकान खतरे में

उपद्रव के दिन मलिक की पत्नी, उसके दोनों बेटों की लोकेशन भी हल्द्वानी में मिली। पुलिस ने इन सभी के नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। साथ ही सीडीआर की जांच भी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत

मलिक का दूसरा बेटा भी फरार, मलिक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस अब मलिक के दूसरे बेटे के खिलाफ भी सबूत एकत्र कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दूसरा बेटा उपद्रव में शामिल तो नहीं था। पुलिस जल्द ही दूसरे बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सकती है। पुलिस ने बुधवार को डॉग स्क्वायड की मदद से मलिक के बगीचे के चारों ओर सर्च अभियान चलाया। 

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119