शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहा। खटीमा की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 फरवरी 2021 को उसका रवीश सिंह राणा निवासी ग्राम सैंजना थारु भुड़िया से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान रवीश ने उसे खटीमा में एक कमरा किराए पर लेकर रखा और शादी का वचन दिया।
युवती का आरोप है कि जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि वह उससे आए दिन मारपीट और गाली-गलौज कर शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। आरोपी ने अंतिम बार 18 नवंबर को उसके घर में घुसकर दुराचार किया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी