UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
रुद्रपुर। शहर के ग्रामीण क्षेत्र में एक दलित दंपति का प्लॉट हड़पने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में बिल्डर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में की है।

कीरतपुर निवासी प्रमिला देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2016 में स्काई लोक पेटल्स कॉलोनी में मुरादाबाद निवासी नेहा गुप्ता से एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि आवास विकास निवासी अतुल गुप्ता और दानपुर निवासी राम सिंह बेदी, जसविंदर बेदी व सतनाम सिंह ने उक्त जमीन को अपना बताते हुए उस पर कब्जा कर लिया।
महिला के अनुसार, 20 नवंबर 2023 को इस मामले में समझौता हुआ था। इसमें कब्जा करने के आरोपियों ने संबंधित प्लॉट के बदले दूसरा प्लॉट देने की बात कही थी, लेकिन बाद में वे टालमटोल करने लगे।
आरोप है कि 23 जनवरी 2026 को प्रमिला देवी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
प्रमिला देवी ने बताया कि उन्होंने 19 फरवरी को रुद्रपुर कोतवाली और 23 फरवरी को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि संबंधित कॉलोनी अतुल गुप्ता की है। स्थानीय स्तर पर इस कॉलोनी से जुड़े पूर्व में भी विवाद सामने आने की बात कही जा रही है।
आरोप निराधार, मुझे बेवजह घसीटा गया: अतुल गुप्ता
वहीं, मुकदमे में नामजद अतुल गुप्ता ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कॉलोनी उनकी है, लेकिन महिला ने प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति से खरीदा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद