शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ग्राम हल्दीखाल के वार्ड नंबर 37 में गोधाम के सामने संपर्क मार्ग पर बरसाती नाले के कारण हुए भूमि कटाव से सड़क की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले तीन वर्षों से शासन-प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगाई जा रही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने के कारण आज एक बड़ा हादसा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

अर्धसैनिक संगठन के संयोजक लोकमनी जोशी के अनुसार, उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट तथा हल्द्वानी विधायक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर संपर्क मार्ग की मरम्मत और भूमि कटाव रोकने की मांग की थी। इसके बावजूद समस्या की अनदेखी किए जाने का आरोप है। आज इसी मार्ग पर एक लोडेड डंपर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

तीन साल की गुहार के बाद भी नहीं हुआ समाधान

लोकमनी जोशी ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते बरसाती नाले से हो रहे भूमि कटाव को रोकने और संपर्क मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए होते, तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाए और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस हादसे के बाद शासन-प्रशासन जागेगा और लंबे समय से लंबित समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119