उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
–13-14 अक्टूबर को काशीपुर में होगी कार्यशाला, वरिष्ठ नेता देंगे चुनावी रणनीति का मंत्र
देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘विस्तारक’ योजना के प्रदेश संयोजकों और सह-संयोजकों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा प्रदेश सचिव नलिन भट्ट को योजना का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, दिनेश खुल्बे, अखिलेश डबराल, विक्रम कंडारी, त्रिलोक सिंह बुटोला और मोहित कौशिक को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट की मंजूरी के बाद प्रदेश महामंत्री ने संयोजकों और सह-संयोजकों की सूची जारी की है। उन्होंने कहा कि यह योजना आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लागू की जा रही है। इसके तहत 70 पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
काशीपुर में दो दिवसीय कार्यशाला
भाजपा ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नवनियुक्त विस्तारकों और प्रभारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 और 14 अक्टूबर को काशीपुर में कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता संगठनात्मक, राजनीतिक और रणनीतिक विषयों के साथ चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के अनुसार, कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
लगातार तीसरी जीत पर नजर
कुंदन परिहार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है। इसके माध्यम से पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी रणनीति के तहत पार्टी प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग