निवेश के नाम पर 15 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। निवेश के नाम पर पूरे देश में करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 102 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। करीब 17 राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मामले में देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें निवेश कर 30 से 40 फीसदी तक लाभ कमाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उन्हें कुछ टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया।
आरोपियों ने उन्हें कुछ टास्क दिए और 34.08 लाख रुपये निवेश कराया। लेकिन रकम देने के बाद न उन्हें लाभ मिला और न निवेश की गई रकम वापस लौटाई गई। अग्रवाल ने बताया कि काफी छानबीन के बाद आरोपी की पहचान हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी नारोल अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई। एसटीएफ ने दबिस देकर उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूरे देश में 102 शिकायतें दर्ज हैं, इसमें निवेश के नाम पर लोगों से 15 करोड़ 20 लाख रुपये हड़पे गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग