महिला का शारीरिक शोषण कर जान से मारने की धमकी देने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
पिथौरागढ़। महिला का शारीरिक शोषण कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। गंगोलीहाट थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को 22 अप्रैल को सूचना दी। बताया कि स्थानीय सूरज कुमार ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। किसी को बताने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। अभियुक्त घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
पुलिस ने आईपीसी धारा 376,506 में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस व एसओजी टीम ने गंगोलीहाट के बैसौली निवासी गोपाल राम को होशियारपुर रोड़,थाना रामामंडी,जालंधर पंजाब से गिरफ्तार किया। टीम में पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह,एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डेय,उप निरीक्षक शंकर सिंह रावत,नरेंद्र पाठक,पंचानन मंडल,दिगंबर खाती,हेम चंद्र सिंह,उमेश सती,कमल तुलेरा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज
पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
uttarakhand-जमीन दिलाने और एक माह में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा -LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी
16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब