महिलाओं को सम्मोहित कर सोने के जेवरात लूटे, आरोपी फरार – पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना में दो अज्ञात युवकों ने दो महिलाओं को बातचीत के दौरान सम्मोहित कर सोने के गहने लूट लिए। पीड़ित हंसी जोशी (निवासी कुटरी गन्ना सेंटर) और कांता पंत (निवासी सुतपुडिया पचौरिया) चकरपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अल्मोड़ा में भारी भूस्खलन, वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग बंद -सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटरी के पास सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी दो युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत में उलझाकर उन्हें सम्मोहित कर दिया। महिलाओं ने युवकों के कहने पर गले का मंगलसूत्र और कानों के झुमके उतारकर बैग में रखे और फिर बैग भी युवकों को दे दिया। इस दौरान महिलाओं को होश नहीं रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

युवकों ने महिलाओं से थोड़ा आगे जाने को कहा, और जब तक महिलाएं संभलतीं व पीछे मुड़कर देखतीं, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आसपास क्षेत्र में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित महिलाओं ने चकरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हाईवे किनारे स्थित दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर खुलासा किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119