बुजुर्ग ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत -क्षेत्र में हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के ग्राम उमेदपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 78 वर्षीय बुजुर्ग रक्सपाल सिंह पूरेवाल ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पत्नी के सामने चली गोली
घटना के समय रक्सपाल सिंह की पत्नी घर पर ही मौजूद थीं, जबकि घर में काम करने वाला युवक सुभाष आंगन में पेड़ की कटाई कर रहा था। अचानक गोली चलने की आवाज पर वह अंदर भागा, जहां रक्सपाल सिंह को खून से लथपथ पाया। शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

दो बेटे विदेश में रहते हैं
मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें एक कनाडा और दूसरा अमेरिका में रहते हैं। घर की देखरेख के लिए एक युवक नियुक्त था। पड़ोसी परमजोत सिंह ने बताया कि रक्सपाल सिंह कुछ समय से डिप्रेशन की दवाएं ले रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119