खटीमा सड़क हादसा : इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 3 दिसंबर को सरपुड़ा निवासी तीन युवक — नेतराम (40), कुलदीप (33) पुत्र बाबूराम और बसंत (18) — एक बाइक पर सवार होकर पोलीगंज के पास स्कूल में लगे दिव्यांग शिविर में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

आपातकालीन सेवा 108 की टीम ने तीनों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक कुलदीप के परिजनों के अनुसार वह चार भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसके तीन भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बहनों का विवाह हो चुका है। तीन वर्ष पूर्व कुलदीप का विवाह हुआ था। वह अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और दो बहनों को रोता-बिलखता छोड़ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119