1.41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार-
अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने 11.41 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को चेकिंग के दौरान एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली पुलिस ने बेस तिराहे के पास एक संदिग्ध को रोका।
एसआई सौरभ भारती ने बताया युवक से पूछताछ करने पर बताया कि यह स्मैक रुद्रपुर से खरीदकर अल्मोड़ा में बेचने के लिए ला रहा था। तस्करी के आरोपी की शिनाख्त 18 वर्षीय निखिलेश कनवाल निवासी खत्याड़ी के रूप में हुई। गिरफ्तारी टीम में उनि संजय जोशी,उनि सौरभ भारती एसओजी, पुलिस कर्मी दीपक खनका, राकेश भट्ट मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश