उत्तराखंड : नैनीताल में स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट पर मिला सात माह का भ्रूण -धनतेरस की सुबह मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

-मल्लीताल में टैक्सी कारों के बीच पड़ा मिला भ्रूण, अस्पताल की जांच में मृत होने की पुष्टि; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

नैनीताल। धनतेरस की सुबह मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट पर करीब सात माह का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भ्रूण टैक्सी कारों के बीच पड़ा था। अस्पताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद भ्रूण को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-एआई से युवती की मांग में सिंदूर भरी तस्वीर बनाकर रिश्तेदारों को भेजी -पीछा कर मारपीट और धमकी देने का आरोप

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के समीप सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां खड़ी टैक्सी कारों के बीच पड़े भ्रूण पर पड़ी। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ को दी। अस्पताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 1.90 लाख रुपये ठगे

बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि भ्रूण करीब सात माह का प्रतीत हो रहा है और ताजा है। चिकित्सकीय जांच में उसके मृत होने की पुष्टि हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास -प्रदेश में मिला पहला स्थान

वहीं, सीओ अंजना नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। भ्रूण यहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और इसे वहां छोड़ने के पीछे कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119