Uknews-सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख की ठगी
रुद्रपुर। सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक पूर्व सैनिक के बैंक खातों से 6.69 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगापुर की सर्वोच नगर कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक बिशन सिंह रौतेला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की हल्द्वानी शाखा में उनके दो बचत खाते हैं। 28 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई स्थित पीएनबी मुख्यालय का कर्मचारी बताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के सीनियर सिटीजन कार्ड बनाए जाने की जानकारी दी।
आरोप है कि ठग ने ऑडियो-वीडियो कॉल के माध्यम से उनकी फोटो भी ली और अपनी बातों में उलझाकर 30 अक्तूबर को दोनों बैंक खातों से कुल 6.69 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-लिफ्ट लेने के बहाने किशोरी से छेड़छाड़ -विरोध पर भी नहीं रुका आरोपी, स्कूटी गिराकर जंगल से भागी पीड़िता
उत्तराखंड : लालकुआं में नकबजनी का 19 दिन में खुलासा -दो सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के जेवरात बरामद