uk-पति पर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप -महिला ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
काशीपुर। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
काशीपुर पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला कटोराताल निवासी जैनब ने बताया कि उसका निकाह 20 नवंबर 2022 को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक से हुआ था। उनकी एक बेटी भी है। जैनब के अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी सास का निधन हो गया था, जिसके बाद ससुर ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि सौतेली सास का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था।
जैनब का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में पति से शिकायत की तो पति और ननद उसके साथ मारपीट करने लगे। तीन नवंबर 2026 की शाम पति, ससुर और देवर दुकान से घर पहुंचे। इस दौरान सौतेली सास ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि ननद के उकसाने पर पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया।
पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uknews-सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख की ठगी
उत्तराखंड : लालकुआं में नकबजनी का 19 दिन में खुलासा -दो सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के जेवरात बरामद
उत्तराखंड : नैनीताल में स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट पर मिला सात माह का भ्रूण -धनतेरस की सुबह मचा हड़कंप
गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य -अवैध हिरासत पर रिमांड भी हो सकती है खारिज : सुप्रीम कोर्ट