जागेश्वर में वाहन में हूटर लगाकर चल रहे चालक पर कार्यवाही
यूपी के एक पर्यटक को हूटर का शोर मचाना थार चालक को भारी पड़ गया। जनपद की थाना दन्या पुलिस ने चालक के विरुद्ध कार्यवाही कर मौके पर ही हूटर उतरवाया।
रविवार को थानाध्यक्ष दन्या विजय नेगी पुलिस बल के साथ जागेश्वर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने में लगे थे। इस दौरान एक वाहन महिंद्रा थार संख्या यूपी16डीएस-5923 को चालक द्वारा हूटर बजाते हुए चलाया जा रहा था, थानाध्यक्ष द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर को निकलवाया और चालक को भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर