प्रशासन ने लिया तहसील स्याल्दे क्षैत्र में नुकसान का जायजा-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। बुधबार की शाम स्याल्दे तहसील अंन्तर्गत देघाट के पास ग्राम सुरमोली के अमरोली गधेरे में आई बाढ से देघाट बूगीधार मोटर मार्ग का बडा हिस्सा बह गया था, जिससे देघाट बूगींधार मोटर मार्ग बाधित हो गया था तथा कयी पेयजल योजनाऐ व खेत बह गये थे,इसी क्रम में
नुकसान का आकलन करने आज तहसील प्रशासन की टीम तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित अन्य बिभागों के सांथ प्रभावित स्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। जिसमें लोक निर्माण बिभाग, जलसंस्थान, राजस्व विभाग के लोग शामिल रहे।
नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि नुकसान के आकलन की बिंन्दुवार रिपोर्ट आज ही जिलाधिकारी को प्रेशित कर दी जाएगी, जिसमें लोक निर्माण विभाग की देघाट बूगीधार मोटरमार्ग पर तीन छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है, तथा देघाट बाजार भरसोली,पालपुर, कोटसारी,पेयजल योजना सदे मैहरगांव लिप्ट योजना सुरमोली पेयजल योजना काफी अधिक क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बंन्द है, किसानों के काफी खेत बहे है तथा कुछ खेतों में मलवा आने से किसानों के बड़ी मात्रा में खेतों को भी नुकसान हुआ है।
जिसका बिस्तृत ब्योरा तैयार किया जाएगा।
यातायात के लिए मोटरमार्ग को फिलहाल सुचारू करा दिया गया है, एक दो दिन में टूटी हुई पेयजल लाईनों में भी पानी सुचारु कराने हेतु जलसंस्थान व जलनिगम को बोल दिया गया है। जबकी कृषि विभाग गधेरे से खेतों की तरफ हुए कटाव को रोकने के लिए सुरक्षात्मक दीवाल बनाने हेतु कहा जा रहा है। प्रशाशन की टीम के सांथ तहसील दार पूरन गिरी, नायब तहसीलदार दिवान गिरी गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक धीरज कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंन्ता आर एस रावत, अमित पांण्डे, भगवत सिंह,मोहन सिंह महेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह दान सिंह, भगवत सिंह आदि शामिल थे।
भिकियासैंण। स्याल्दे तहसील क्षेत्र के इन पेजलल योजनाओं का हुआ है नुकसान
1- देघाट बाजार भरसोली,कोटसारी पेयजल योजना।
-2 भाबर सुरमोली पंन्थगाव पेयजल योजना।
3- सदे मैहरगांव लिप्ट योजना।
4-दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का पेयजल ठप्प
सुरमोली के पास भारी बारिश से हुई तबाही से सबसे अधिक नुकसान देघाट बूगीधार मोटरमार्ग व पेयजल योजनाओं को को पहुंचा है है तथा कुछ किसानों के खेत भी पूरी तरह से
भू कटाव से समाप्त हो चुके हैं। इसके अलावा कल की बारिश से पत्थरखोला बबलिया मोटरमार्ग भी दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर भी बाहनो की आवाजाही बंन्द है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार —झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण