पति की मौत होने पर उनके दोस्त ने महिला से दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल
देहरादून। पति की मौत होने पर उनके दोस्त ने महिला से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किया। सात साल के बच्चे की मां ने मामले में बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ बसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी विधवा महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में विशाल क्षीर सागर निवासी भगत सिंह नगर हरसूल, निकट कन्या पाठशाला औरंगाबाद, महाराष्ट्र को आरोपी बनाया गया है।
महिला ने कहा कि उसके पति की मुंबई में सितंबर 2020 हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आरोप है कि इसके बाद पति के दोस्त विशाल क्षीर सागर ने महिला की मानसिक परेशानियों और तनहाई का फायदा उठाया। आरोप है कि उसने महिला का सहारा बनने का झांसा देकर करीबी बनाई। आरोपी ने इसके बाद देहरादून आकर महिला को फ्लैट में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि धमकी देते हुए 20 लाख रुपये मांगे। महिला की तहरीर पर बसंत विहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



लालकुआं में कांग्रेस की टिकट पर शंकर जोशी का ‘100 प्रतिशत’ दावा -बोले- टिकट भी मेरा, जीत भी मेरी
मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती