कलयुगी बाप ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

राजस्व उपनिरीक्षक एसएस चौहान ने बताया कि देहरादून विकास नगर के कालसी ब्लॉक की एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि उसका पति शराबी है। वह लगभग 17 दिन पहले गांव में किसी के साथ काम करने गई थीं। उनकी नाबालिग पुत्री छानी में गायों को घास देने गई थी। उसका पति शराब के नशे में छानी में गया और बेटी को खींचकर घर ले आया। इसके बाद उसने बेटी को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल

धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर से बेटी चुप रही। बताया कि बीती 20 जुलाई को वह बच्चों के साथ खेत में गई थी। शाम के करीब पांच बजे उसका पति शराब पीकर आया और उसकी बेटी को जबरदस्ती खींचकर पास के ही एक छानी में ले जाने लगा। इस पर उसकी पुत्री चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर गई और आरोपी से किसी तरह से बेटी को छुड़ाया। इसके बाद उसे पता चला कि पति ने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119