सड़क की मांग को लेकर आंदोलकारियों जारी-

खबर शेयर करें 👉

धरने के 15वें दिन भी धरना स्थल पर ग्रामीणों का बढ़ता जमघट- रक्षा बन्धन के दिन भी अनशन जारी रहा-


एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। विकासखण्ड चौखुटिया में सड़क की मांग को लेकर मांसी-परथोला रोड निर्माण को लेकर 15वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा।  वहीं रक्षा बन्धन त्यौहार के बीच 7वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।

मांसी-परथोला पीएमजीएसवाई छह किलोमीटर की रोड स्वीकृत है। इस रोड को बनाने का काम शुरू भी किया गया। लेकिन एक किलोमीटर रोड कटाई के बाद रोड निर्माण का कार्य रोक दिया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मांसी से परथोला के लिए पीएमजीएसवाई के तहत छह किलोमीटर की रोड स्वीकृत है। जिसमें सवा किलोमीटर रोड काटने के बाद आगे बन्द कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

इस रोड के बनने से कई गावों का आवागमन सुगम तो होगा ही, बल्कि आपातकालीन स्थिति में हॉस्पिटल, बाजार आदि पहुंचने में आसानी भी होगी और समय की बचत भी होगी। बीते साल पीडब्ल्यूडी विभाग ने रोड काटने का कार्य शुरू किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से रोड का काम बंद कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट ने गिरधारी लाल साहू की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित -गिरफ्तारी पर रोक की मांग


आंदोलनकारियों ने बताया कि मांसी-परथोला रोड का काम पुन: शुरू करने के लिए एसडीएम, विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य सचिव और उत्तराखण्ड सरकार को कई बार लिखित ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे

आंदोलन का समर्थन करने के लिए प्रेमबल्लभ देवतल्ला, प्रताप सिंह, भास्कर पंत, बचीराम, नन्द किशोर पंत, बद्रीलाल वर्मा, चन्दन सिंह, विवेक चंद, वीरेंद्र सिंह, सीता राम, किशन राम, रामसिंह बंगारी, प्रेम सिंह बंगारी, शिवदत्त अम्बादत्त, मनीराम, पुष्पा देवी, मानवी, चिराग, कन्नू बंगारी, जसवंत राम, चना देवी, भावना जुयाल, भवानी लाल, गोपाल, भोलादत्त, कविता, पूर्ण चंद और अनेकों गावों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119