चंदन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा.. पत्नी ने करवाई थी भाई से से हत्या-
नैनीताल। गौनियारों निवासी चंदन गौनिया हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद चंदन बेरोजगार होकर अपने गांव आ गया था। उसके बाद से चंदन के पास कोई नौकरी या काम भी नहीं था। चंदन अक्सर शराब पीता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर चंदन की पत्नी ने पति को मारने का मन बना लिया। पत्नी के भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर चंदन को डुंगरीधार बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पत्नी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को भवाली कोतवाली में सीओ प्रमोद साह ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चंदन सिंह गौनिया (26) पुत्र शिवराज सिंह गौनिया ग्राम गोनियारों में रहता था। उसकी शादी तीन साल पहले यशवंती देवी निवासी अमजड़, पदमपुरी से हुई थी। लॉकडाउन से पहले चंदन पानीपत (हरियाणा) में नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद वह गांव आ गया। घर पर चंदन का आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था। आरोप है कि वह शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। इससे तंग आकर पत्नी यशवंती ने चंदन की हत्या करने का मन बना लिया। पुलिस के अनुसार 29 मई को यशवंती अपने मायके अमजड़ चली गई। 31 मई को चंदन ने फोन कर उसे वापस घर आने को कहा, लेकिन यशवंती ने अपने भाई दिनेश सिंह से चंदन के साथ रहने से इनकार कर दिया और चंदन को रास्ते से हटाने की बात कही।
इस पर दिनेश ने अपने दोस्त कमल सिंह रावत निवासी अमजड़ को भी चंदन की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक जून को अमजड़ देवीधुरा में पूजा थी। गांव के लोगों के साथ दिनेश और कमल भी देवीधुरा गए। दोनों ने चंदन को अपने एक अन्य मित्र हरेन्द्र सिंह से फोन करवाकर डूंगरीधार बुलवा लिया, जहां पत्थर से मारकर दोनों ने चंदन की हत्या कर दी और शव नीचे जंगल में फेंक दिया। पूछताछ में दिनेश, कमल और यशवंती ने जुर्म कबूल कर लिया। टीम में थानाध्यक्ष महेश जोशी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, राजेश कुमार, विपिन शर्मा, प्रदीप पिलखवाल, चंद्रशेखर मल्होत्रा, शुमन राणा, त्रिलोक सिंह, अशोक रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत