फर्जी प्रमाण पत्रों से चुनाव लड़ने वाले आरोपी ने अदालत में किया सरेंडर
रुद्रपुर। शक्तिफार्म के ग्राम अरविंदनगर में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले नामजद आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने कूटरचित प्रमाण पत्रों का खुलासा कर आरोपी के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। शक्तिफार्म के अरविंद नगर निवासी निखिलेश घरामि पुत्र नित्यानंद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कनाई उर्फ कन्हाई चंद ने निर्वाचन क्षेत्र 21 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। कनाई चंद्र ने क्षेत्र पंचायत चुनाव में हाईस्कूल का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नामांकन दाखिल किया था। सूचना के अधिकार में निखिलेश घरामि ने कूटरचित प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी।
निखिलेश के अनुसार, कनाई हाईस्कूल फेल था। उसने कूटरचित शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने के मामले में कनाई के खिलाफ स्कूल के प्रधानाचार्य से केस दर्ज कराने का अनुरोध किया था, लेकिन प्रधानाचार्य ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। निखिलेश की तहरीर पर कनाई के खिलाफ 14सितंबर को पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में नामजद कनाई चन्द्र ने अदालत में सरेंडर कर दिया है। अदालत ने आरोपी को हल्द्वानी जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग