अल्मोड़ा निवासी ड्राइवर ट्रांसपोर्ट नगर के पास बेहोशी की हालत में मिला, अस्पताल में मौत
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस मौत की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मूलरूप से विशालकोट अल्मोड़ा निवासी 50 वर्षीय भीम सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ी चलाता था और रुद्रपुर आदर्श नगर में अपने भाइयों के साथ रहता था।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह बैंगलोर में काम करने वाले भीम सिंह के भाई अनिल सिंह ने परिचित को फोन किया और भाई से बात कराने को कहा। वह तलाश में निकला तो भीम सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बेहोश पड़ा हुआ था। तभी स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाये। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि भीम सिंह पांच भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मौत की जांच में जुट गई है, साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान