ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के अंतरराष्ट्रीय छात्र ने हासिल किया प्रथम रनर-अप स्थान
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा) सातवें सेमेस्टर में अध्ययनरत दक्षिण सूडान के अंतरराष्ट्रीय छात्र वास्को डागामा कैलिस्टो मोंड्री ने इंडिया इंटरनेशनल फोरम ऑन माइन एक्शन एंड सेफ्टी (IIFOMAS) की वार्षिक संगोष्ठी-2026 में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप स्थान प्राप्त किया है।
होराइजन सेफर वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय ‘माइन एक्शन: राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर संघर्षोत्तर पुनर्वास के लिए प्रयास’ था। वास्को ने ‘बिटवीन वल्नरेबिलिटी एंड वैनगार्ड: वैश्विक माइन एक्शन में भारत की दोहरी भूमिका’ शीर्षक से अपना निबंध प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने बारूदी सुरंगों और बिना विस्फोट हुए आयुधों से उत्पन्न चुनौतियों, इनके समाधान में भारत की भूमिका तथा प्रभावित समुदायों की सुरक्षा और पुनर्वास में आधुनिक पहचान तकनीकों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानवीय सहायता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस उपलब्धि के लिए वास्को को 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर के अशोक हॉल में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह IIFOMAS की वार्षिक संगोष्ठी-2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसकी थीम ‘माइन एक्शन: वैश्विक जिम्मेदारी और भारत का दृष्टिकोण’ थी। संगोष्ठी में रक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, राजनयिकों, शिक्षाविदों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वैश्विक स्तर पर माइन एक्शन की प्राथमिकताओं और मानवीय सरोकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में भाग लेकर वास्को को माइन एक्शन के क्षेत्र में भारत की भूमिका, बारूदी सुरंगों से संबंधित चुनौतियों के समाधान के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयासों तथा प्रभावित समुदायों की सुरक्षा और पुनर्वास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को समझने का अवसर मिला।
वास्को की इस उपलब्धि पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने वास्को की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, भीमताल परिसर के निदेशक ने अन्य विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों से आगे बढ़कर सीखने के नए अवसर तलाशने और अपनी उपलब्धियों के माध्यम से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : आठ दिन से लापता किशोर का अस्पताल की मोर्चरी में मिला शव -दोस्त की स्कूटी और धमकी ने बढ़ाया मौत का रहस्य
नशे में घर को आग के हवाले करने पर आमादा युवक -पुलिस के सामने भी काटा हंगामा, गिरफ्तार
राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं -अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश