राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं -अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भीमताल। उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर और क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों की जानकारी ली।

महिलाओं ने राज्यमंत्री के समक्ष पेयजल सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं रखीं। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भावना मेहरा ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में अधूरी पड़ी सड़क का मुद्दा भी उठाया। इस पर राज्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता बरतने और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाओं ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं का कहना था कि एक महिला होने के नाते भावना मेहरा उनकी भावनाओं और परेशानियों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं।
इस अवसर पर प्रदीप बिष्ट, शेर सिंह, राम सिंह, कमल सिंह, पूरन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के अंतरराष्ट्रीय छात्र ने हासिल किया प्रथम रनर-अप स्थान
उत्तराखंड : छठ घाट पर करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड : नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने की घोषणाओं की बौछार -कालाढूंगी अस्पताल का होगा उच्चीकरण