नशे में घर को आग के हवाले करने पर आमादा युवक -पुलिस के सामने भी काटा हंगामा, गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

–परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी भिड़ने लगा आरोपी, शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका में हुई कार्रवाई

रुद्रपुर। शराब का नशा सिर चढ़ा तो युवक अपनी ही घर-गृहस्थी को आग के हवाले करने पर आमादा हो गया। परिजनों ने किसी बड़ी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नशे में धुत युवक का गुस्सा शांत होने के बजाय और भड़क गया। पुलिस के सामने ही हंगामा करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आठ दिन से लापता किशोर का अस्पताल की मोर्चरी में मिला शव -दोस्त की स्कूटी और धमकी ने बढ़ाया मौत का रहस्य

मामला ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजाद नगर की गली नंबर 11 का है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात डायल 112 पर विनय कुमार ने सूचना दी कि उसका भाई रामचंद्र पुत्र करन सिंह शराब के नशे में घर में आग लगाने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही रात्रि अधिकारी चीता पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में डूबे लाखों, कर्ज ने तोड़ी जिंदगी की डोर -जंगल में पेड़ से लटका मिला पूर्व सैनिक का शव

पुलिस टीम ने रामचंद्र को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों को देखकर उसका आक्रामक रवैया और बढ़ गया। वह शोर-शराबा करने लगा और पुलिस टीम के साथ मारपीट पर आमादा हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नितेश हत्याकांड: शव रखकर परिजनों का हंगामा -बुलडोजर चलने के बाद अंतिम संस्कार को हुए राजी

ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/135/135(3)/170 के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश बवाड़ी, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल नंदन राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119