आम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के आम के पेड़ से एक किशोरी का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं, किशोरी के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी गदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात वह घर में सोई हुई थी, लेकिन रविवार सुबह अपने बिस्तर से गायब मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सुबह करीब 5:30 बजे केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के अंतरराष्ट्रीय छात्र ने हासिल किया प्रथम रनर-अप स्थान

सूचना पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी मनीष खत्री और गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अखिलेश कुमार तथा गुलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, निरीक्षक सत्य प्रकाश रायपा के नेतृत्व में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मौके से लकड़ी का एक फट्टा भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में डूबे लाखों, कर्ज ने तोड़ी जिंदगी की डोर -जंगल में पेड़ से लटका मिला पूर्व सैनिक का शव

परिजनों ने किशोरी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने की घोषणाओं की बौछार -कालाढूंगी अस्पताल का होगा उच्चीकरण

इस संबंध में सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119