भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर, मौके से फरार

खबर शेयर करें 👉


महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपनी भांन्जी की शादी से नाखुश एक मामा ने मेहमानों के लिए तैयार भोजन में जहर मिला दिया। राहत वाली बात यह है कि इससे पहले कि मेहमानों को भोजन परोसा जाता साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजन के सेंपल प्रयोगशाला में जांच को भेजे गए हैं। शोर शराबे के बाद आरोपी मामा मौके से भागने में सफल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी


पनहाला थाने के उप-निरीक्षक महेश कोंडूभैरी ने बताया, घटना मंगलवार की दोपहर पनहाला तहसील के उत्रे गांव के एक शादी वैंक्विट हॉल में हुई। आरोपी भांन्जी के रिसेप्शन कार्यक्रम में पहुंचा और वहां पर मेहमानों के तैयार किए जा रहे भोजन में जहर मिला दिया। हालांकि, राहत की बात रही कि किसी भी व्यक्ति ने वह खाना नहीं खाया और खाना खाने से पहले ही इस साजिश का पता चल गया। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार


कोंडूभैरी ने बताया कि महेश पाटिल लड़की का मामा है और वह इस शादी के खिलाफ था। लड़की ने हाल ही में गांव के एक युवक से भागकर शादी कर ली थी। जिसे महेश पाटिल ने स्वीकार नहीं किया था। उसने गुस्से में आकर शादी के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए बन रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। इस दौरान किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भागने में कामयाब हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 286 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद खाने के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।  

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119