घर से नाराज होकर निकली महिला को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
अल्मोड़ा। पति के साथ अनबन होकर घर से निकली महिला को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। बुधवार को थाना धौलछीना में हेल्पलाइन नंबर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेराघाट क्षेत्र से एक महिला अपने पति के साथ अनबन के कारण नाराज होकर घर से कहीं चली गई है।
सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कस्बा धौलछीना में चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा गुमशुदा महिला के सम्बन्ध में वाहन चालकों व यात्रियों से पूछताछ की गई। इस दौरान सेराघाट से अल्मोड़ा-हल्द्वानी की तरफ जा रहे एक वाहन से महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के थाना धौलछीना आने पर पति-पत्नी की काउंसलिंग करते हुए दोनों को आपसी नाराजगी को भुलाकर साथ रहने हेतु समझाकर महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट