पुलिस ने अध्यापिका का खोया बैग लौटाया
हल्द्वानी। पुलिस ने बनबसा से हल्द्वानी आई एक अध्यापिका का जेवरात और सामान से भरा खोयाबैग वापस लौटाया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया शुक्रवार को ग्रोरियस स्कूल बनबसा की अध्यापिका अरुणा हल्द्वानी बस स्टेशन पर उतरकर ऑटो से लालडांठ मुखानी चली गईं। इसी बीच वह अपना बैग रोडवेज स्टेशन पर ही भूल गईं।
जिसमें आभूषण व जरूरी सामान था। यह से निकल रहे मंगलपड़ाव के व्यापारी विजय गुप्ता की बैग पर पड़ी। काफी खोजबीन पर भी बैग के मालिक का पता न मिलने पर वह एसपी सिटी हरबंस सिंह के पास पहुंचे। एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने महिला की खोजबीन की। अध्यापिका ने पुलिस का आभार जताया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम