Bageshwar News: बागेश्वर में 49 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की मौत -नुमाइश गली में पसरा मातम

खबर शेयर करें 👉

–दुकान में जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत-घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर नगर की नुमाइश गली में शुक्रवार देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। यहां रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले 49 वर्षीय व्यापारी हरीश परिहार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही व्यापारिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय व्यापारियों में शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खटीमा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

दुकान में बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमतोड़ा निवासी हरीश परिहार पुत्र सुंदर सिंह परिहार की नुमाइश गली में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार देर शाम उन्होंने दुकान के अंदर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उन्होंने फोन कर अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी।

दुकान के अंदर उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अल्मोड़ा में भारी भूस्खलन, वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग बंद -सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

व्यापारी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरीश परिहार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। घटना के बाद मृतक के माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने जताया शोक

व्यापारी की मौत पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया और भगत डसीला सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे

मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं

फिलहाल हरीश परिहार द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद नुमाइश गली सहित आसपास के व्यापारिक क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119