नैनी/जागेश्वर : बंदी खोल देवता मंदिर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर -अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
–दूरस्थ क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न विभागों ने किया समस्याओं का समाधान, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल के सहयोग से हुआ कार्यक्रम का आयोजन
नैनी/जागेश्वर हरड़ा। बंदी खोल देवता मंदिर के पावन प्रांगण में शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हरड़ा के प्रधान जितेंद्र रावत ने अतिथियों, अधिकारियों और विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह के शिविर का आयोजन ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों को अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान का अवसर मिला।

प्रधान जितेंद्र रावत ने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग के लिए दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल का आभार जताया। उन्होंने जिला प्रशासन और सभी विभागीय अधिकारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम भव्य और गरिमामय रहा तथा इससे क्षेत्रीय जनता को लाभ मिला।
ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हरड़ा के प्रधान जितेंद्र रावत, न्योली के प्रधान प्रतिनिधि आनंद अंडोला, तल्ली नाली के प्रधान प्रतिनिधि गोकुल बिष्ट, नैनीगूंठ के प्रधान राजू भट्ट, हटोला के प्रधान दरबान नेगी, तिन्नैली के प्रधान रविंद्र वाणी, बूंगा के प्रधान महेंद्र सिंह, लिंगुणता के प्रधान पंकज पांडे, प्रधान संगठन अध्यक्ष रविंद्र चम्याल, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि गंगा दत्त, मल्ली नाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नीरज बिष्ट, लिंगुणता के क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज नेगी और बलदेव आर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Bageshwar News: बागेश्वर में 49 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की मौत -नुमाइश गली में पसरा मातम
UK-किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत -परिवार में मचा कोहराम