UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

खबर शेयर करें 👉

–भीमताल विकास भवन और भवाली सैनिटोरियम पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

नैनीताल। कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 17 और 18 अक्टूबर के लिए विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं, कैंची धाम जाने वाले बाहरी पर्यटकों के निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट -देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

पुलिस के अनुसार, दोनों दिन सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा।

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए भेजा जाएगा। रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

इसी तरह हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धानाचूली बैंड होते हुए गंतव्य तक पहुंचना होगा। काठगोदाम से रानीखेत, बेतालघाट, सुयालबाड़ी और खैरना जाने वाले वाहनों को सैनिटोरियम से रातीघाट मार्ग के जरिए भेजा जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे

दो पार्किंग स्थलों से मिलेगी शटल सेवा

कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए भीमताल के रास्ते आने वाले बाहरी जनपदों और राज्यों के पर्यटकों को अपने निजी वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़े करने होंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं, गेठिया और नैनीताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा

टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी व दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने पर्यटकों, आमजन, वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा यात्रा से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119