भीमताल बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देने की घोषणा – देखें मृतकों की सूची

Ad
खबर शेयर करें

बस दुर्घटना में मृतकों की सूची

1- गंगा धामी पत्नी खड़क सिंह निवासी खेला धारचूला करीब 48 वर्ष।
2- खड़क सिंह पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला उम्र 55 करीब वर्ष।
3- सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ उम्र करीब 58 वर्ष।
4- दक्ष पंत पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ उम्र 6 वर्ष।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  काठगोदाम के खेड़ा में हुए जेवरात चोरी का पर्दाफाश -गौला नदी के पास जंगल में छुपाये थे जेवर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुऊ बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 15 से 25 हजार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राज्यसभा में गृहमंत्री शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सभापति ने किया खारिज

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119