भीमताल के पास रोडवेज की बस गिरी -तीन लोगों की मौत, 24 घायल
-पिथौरागढ़ से आ रही थी हल्द्वानी, सलड़ी के पास हुआ हादसा
भीमताल के पास हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 24 घायल यात्रियों का किया सकुशल रेस्क्यू किया गया है।

बुधवार को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही एक रोडवेज बस, भीमताल के पास आमडाली में गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना की समय दोपहर 01:45 बजे सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 03 लोगों (01-02) की मृत्यु की पुष्टि की गई है।
नैनीताल पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल SDRF, फायर आदि घटनास्थल पर सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रहे है। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाकी घायलों को समय पर सहायता मिल सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध