कलीम का एक और मददगार पुलिस गिरफ्त में – अपने खाते में मंगाता था रंगदारी की रकम
अल्मोड़ा । कलीम की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उसके एक और मददगार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अलीम और उसके उसके चार मददगारों के पहले पकड़े जाने के बाद चल रही जांच में इस अभियुक्त का नाम भी सामने आया था।
कलीम प्रकरण में चल रही जांच के दौरान एसटीएफ को अल्मोड़ा निवासी अतुल वर्मा के बारे में जानकारी मिली था। जिसका नाम भी कलीम के मददगारों में शामिल था। जांच के दौरान संलिप्तता पाए जाने पर अतुल वर्मा पुत्र स्व. ललित मोहन वर्मा निवासी जौहरी बाजार अल्मोड़ा खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से अतुल फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आजीवन कारावास की सजा काट रहा गैंगस्टर कलीम रंगदारी से मांगी गई धनराशि को अतुल अपने खाते में मंगवाता था। जिसके बाद अतुल रंगदारी की धनराशि कलीम के साथियों को दिया करता था।
आरोपित कलीम के अल्मोड़ा जेल में बंद होने के दौरान वह उसके संपर्क में आया था। आरोपित अतुल का एक दोस्त अल्मोड़ा जेल में कर्मचारी है। उसके जरिए ही वह कलीम के इस नेटवर्क में शामिल हुआ। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित के बैंक खातों की भी जांच की गई। उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में करीब साढ़े तीन लाख की रकम आई है। यह रकम कहां से आई इसकी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर -बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात
गुवाहाटी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड -पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया
जनगणना की तारीख बदली -2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में पड़ सकते हैं वोट