एएनटीएफ ने 26 लाख की चरस के साथ आरोपी को हल्दूचौड़ से दबोचा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बागेश्वर जिले के बैजनाथ क्षेत्र से पांच किलो से अधिक चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत करीब 26 लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को एसटीएफ कार्यालय में एसटीएफ सीओ सुमित पांडे ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि बागेश्वर से भारी मात्रा में चरस सप्लाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

गुरुवार को एएनटीएफ टीम बागेश्वर पहुंची और थाना बैजनाथ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कंधार बैंड ग्वालदम रोड बागेश्वर से आरोपी दया किशन तिवारी निवासी निकट अरिहंत स्कूल हल्दूचौड़ थाना लालकुआं को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच किलो 305 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। टीम में एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र कनवाल, थाना बैजनाथ थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला, एएसआई चंद्र प्रकाश बवाड़ी, नरेंद्र कुमार, राजेश भट्ट, सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119