बड़ी खबर… अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में बनेंगे मंत्री

खबर शेयर करें 👉

23 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले अजय टम्टा ने 52 वर्ष की उम्र में ऐसा राजनीतिक मुकाम हासिल किया, इसकी हर तरफ चर्चा है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर वह जीत की हैट्रिक लगाने वाले चौथे नेता बने हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर

उत्‍तराखंड के सांसद अजय टम्‍टा को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कैबिनेट में जगह दी जा रही है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीत हैट्रिक बनाई। अजय टम्टा ने रिकार्ड 234097 मतों ने से जीत दर्ज करने में सफलता पाई। बता दें कि वह वर्ष 2014 में राज्य मंत्री बनाए गए थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर उन्‍होंने अपनी संसदीय सीट की जनता का आभार जताया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119