अजय गणपति चम्पावत के नए कप्तान, पींचा अल्मोड़ा के एसएसपी
चम्पावत। चम्पावत के नए पुलिस कप्तान आईपीएस अजय गणपति कुंभार होंगे। यहां के एसपी देवेंद्र पींचा पदोन्नति के बाद अल्मोड़ा एसएसपी बनाए गए हैं। अपर सचिव अतर सिंह ने स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। चम्पावत के नए एसपी अजय गणपति कुंभार 2018 बैच के आईपीएस बैच के अफसर हैं। वह मूल रूप से बंगाल कैडर के थे। लेकिन इसी साल उन्होंने अपना कैडर बंगाल से उत्तराखंड करवाया है।
वर्तमान में वह हरिद्वार में बतौर एसपी जीआरपी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन अब उन्हें सीएम धामी की विस चम्पावत भेजा गया है। चम्पावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने दो साल चार महीने की यहां पर सेवा दी। चम्पावत में उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा। खासतौर पर नशे के प्रति पींचा ने बड़ी कार्रवाई की। उनके कार्यकाल में चम्पावत जिला नशे के खिलाफ कार्रवाई में प्रदेश में टॉप थ्री में रहा। चम्पावत पहाड़ का पहला जिला रहा जहां स्मैक की बड़ी रिकवरी हुई। एसपी पींचा ने कहा कि पूरे जिले की पुलिस टीम के सहयोग से वह नशे पर प्रहार कर पाए। एसपी पींचा के कार्यकाल को चम्पावत के लोगों ने भी सराहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश