अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार-
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर पुलिस टीम के साथ रूसी के पास चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान एक ऑल्टो कार को रोक चालक से कागजात दिखाने को कहा। पुलिस को देख युवक सकपका गया। इस पर पुलिसकर्मियों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 12 बोर की अवैध पोनिया बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसओ सागर ने बताया अवैध असलहे का परिवहन करने पर वामदेवपुर थाना कालाढूंगी निवासी हिन्देश्वर मोमी पुत्र हरिकिशन मोमी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात