नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उससे शादी करने के आरोपी पॉस्को एक्ट में गिरफ्तार
नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उससे शादी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है। काशीपुर के प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह अपने परिवार के साथ हिमाचल में रहता है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री यहां दादा दादी के पास रहती है। 26 अप्रैल, 2024 को उसकी पुत्री को ललितपुर हल्दुआ, रामनगर निवासी हिमांशु बहला फुसलाकर भगा ले गया। फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उप निबंधक कार्यालय में उसके साथ विवाह पंजीकृत करा लिया।
आरोप है कि हिमांशु ने फर्जी आयुप्रमाण पत्र के आधार पर हाईकोर्ट से सुरक्षा भी प्राप्त कर ली थी। किशोरी पक्ष की आपत्ति पर हाईकोर्ट ने पुलिस को संलग्न प्रमाणपत्रों की जांच करने के आदेश दिए। किशोरी के पिता ने बताया कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों में किशोरी की जन्मतिथि 15 अप्रैल 2009 है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए। प्रतापपुर चौकी प्रभारी एसआई नीमा बोहरा ने बताया आरोपी हिमांशु के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी