आईटीआई अप्रेंटिस में 30 फीसदी सीट बेटियों के लिए आरक्षित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब अप्रेंटिस में उनके लिए 30 फीसदी सीटें तय कर दी गई हैं। राज्य में आरक्षण की तर्ज पर बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आईटीआई निदेशालय की ओर से शनिवार को यह फैसला लिया गया है। इससे अभी, 105 आईटीआई में पढ़ने वाली 1060 छात्राओं को फायदा मिलेगा।


राज्य में अभी 105 आईटीआई का संचालन होता है। इसमें 14 हजार 568 छात्राएं प्रवेश लेते हैं। 29 ट्रेड की पढ़ाई होती है। जबकि अप्रेंटिस के लिए 14 हजार सीट तय हैं। अब तक इसमें छात्राओं के लिए अगल से सीट तय नहीं थी। इस वजह से कई छात्राएं अप्रेंटिस नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब छात्राओं को उद्योगों में ट्रेनिंग (अप्रेंटिस ) देने के लिए निदेशालय की ओर से 30 फीसदी सीटें आरक्षित कर दी गईं हैं। बीते शनिवार को निदेशक संजय कुमार की ओर बैठक में प्रधानाचार्यो को आदेश दिया गया है।


राज्य में केवल एक महिला आईटीआई :  अभी राज्य में देहरादून में एक महिला आईटीआई है। जबकि अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, काशीपुर, हरिद्वार में महिला यूनिट हैं। जबकि, फैशन डिजाइनिंग, कताई- बुनाई, स्टेनोग्राफी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ड्रॉफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रॉनिक आदि ट्रेड में छात्राएं अधिक प्रवेश लेती हैं।


सभी प्रधानाचार्य को आदेशित किया गया है। वह अपने आईटीआई से अप्रेंटिस के लिए 30 फीसदी सीट में छात्राओं के लिए रखें। उद्योगों में उनको अप्रेंटिस भी कराएं। इससे छात्राएं मजबूत होंगी।  –मयंक अग्रवाल, प्रभारी संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119