पटवारी का क्लर्क बनकर सुनार को ठगने पहुंचा एक जालजास धरा
हल्द्वानी। पटवारी का क्लर्क बनकर सुनार को ठगने पहुंचा एक जालजास सलाखों के पीछे पहुंच गया। बताया जा रहा कि जालसाज पुश्तैनी जमीन की खतौनी में नाम चढ़ाने के एवज में पैसों की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी जालसाज के खिलाफ कार्रवाई कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
पटेल चौक निवासी हिषांत ने बताया कि उनके चाचा मनन की पटेल चौक में आभूषण की दुकान है। बुधवार को एक जालसाज ने मनन को फोन किया और खुद को पटवारी का क्लर्क बताते हुए कहा कि सूफी रामगढ़ में जो उनकी पुश्तैनी जमीन है उसकी खतौनी में नए नाम चढ़ाने हैं। शुक्रवार को जालसाज सुनार की दुकान पर पहुंच गया। उसी समय हिषांत भी पहुंच गया। बातचीत में शक हुआ तो हिषांत ने पटवारी और लेखपाल से पुष्टि की तो आरोपी का भांडा फूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जालजास को हिरासत में ले लिया। इधर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग