मुकदमा न लिखने के एवज में दरोगा मांग रहा था रिश्वत, चार हजार रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
जनपद उधम सिंह नगर में नियुक्त उप निरीक्षक को 4000 रुपए की रिश्वत लेते सतर्कता विभाग ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि उसके गांव गणेशपुर में उसका अपना मकान बन रहा है, जिसके लिए उसने अपने पड़ोसी से लाइट ली है। जिस कारण बिजली विभाग ने उस पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध थाना केलाखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी।
जिस पर केलाखेड़ा थाने में तनात उप निरीक्षक मोहन सिंह बोहरा ने मुकदमा न लिखने के एवज में उससे 4000 रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, वह भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था, जिसकी शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने जांच में सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर में नियुक्त उप निरीक्षक मोहन सिंह बोहरा को शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए थाना केलाखेड़ा के पास एक चाय की दुकान से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण
कुमाऊं में यूपी के शातिर चोरों का आतंक -25 सलाखों के पीछे, बंद घरों को बना रहे थे निशाना
UK-सरयू के उफनते बहाव में समाया जम्मू-कश्मीर का युवक -पुलिस-NDRF ने मौत के मुंह से निकाला
महामंडलेश्वर सोमेश्वर महाराज ने किया श्री हरि ओम ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ