अंगीठी जलाकर सोये दो लोगों की गैस लगने से मौत, एक गंभीर
नैनीताल। मल्लीताल में घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोये दो लोगों की गैस लगने से मौत हो गई। एक की हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी रिफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र में बदायूं के तीन मजदूर अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए। इस दौरान बंद कमरे में गैस लगने से तीनों की हालत बिगड़ गई। मजदूरों के परिजनों ने उनको संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब सोमवार शाम तक भी मजदूरों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने ठेकेदार को फोन किया। जिसके बाद रात ही ठेकेदार हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचा। देर रात लगभग 12 बजे ठेकेदार मजदूरों के कमरे में पंहुचा तो कमरा अंदर से बंद था। बहुत आवाज देने के बाद भी जब मजदूरों ने कोई जवाब नहीं दिया तो दरवाजा तोड़ ठेकेदार अंदर घुस गया। जहां तीनों मजदूर मूर्छित अवस्था में पड़े थे।
जिसके बाद ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों मजदूरों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बदायूं निवासी राजकुमार (21) व अवनेश (24) दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाहजहांपुर मोनन्दर (21) की हालत गंभीर होने पर उसको सुशीला तिवारी अस्पताल रिफर कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखकर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर