बागेश्वर…विवाहिता ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बागेश्वर में रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुवार रीमा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बैकोड़ी गांव की 24 साल की मीना पत्नी दिनेश सिंह ने मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर रखा कीटनाशक गटक लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे 108 के माध्मय से जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। उपचार कर रहे डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119