घर के बाथरूम में युवक का शव मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह किराए के मकान में रह रहे एक युवक का शव बाथरूम में मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मूल रूप से बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ निवासी 35 वर्षीय दीपक रावत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

वह अपने अन्य पार्टनर के साथ पीरुमदारा इलाके में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार सुबह दीपक का शव बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक के परिजनों को जानकारी देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119