बागेश्वर…महिला ने गटका जहर, अस्पताल में मौत

खबर शेयर करें 👉

कपकोट के गुलेर गांव निवासी विवाहिता ने विषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार को जब विवाहिता की हालत खराब हुई तब परिजन उसे तत्काल सीएचसी कपकोट लाए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से घटना की जानकारी पुलिस थाना कपकोट को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा शव का पीएम करवाया।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलेर गांव निवासी 42 वर्षीय गीता देवी पत्नी हीरा सिंह को परिजन गंभीर अवस्था में सीएचसी कपकोट में लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने घर में रखा जहर गटक लिया। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जहरीला पदार्थ गटकने से मौत होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतका का पति जम्मू कश्मीर में सेब के बगीचे में काम करते हैं और मृतका के तीन बच्चे हैं, जबकि सबसे बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है, घर में लगभग 80 वर्ष की सास और दो बच्चे रहते हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119