uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। रक्षाबंधन के दिन खस्ताहाल सड़क ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। सगे भाई को राखी बांधने के बाद फुफेरे भाई को राखी बांधने जा रही 34 वर्षीय महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर भाबर के किशनपुर स्थित अपनी ससुराल से अनामिका नैथानी (34) पत्नी अंकुर नैथानी अपने मायके बिजनौर जिले के तल्ला मोटाढाक पहुंची थी। यहां उसने अपने भाई अनुराग दुदपुड़ी को राखी बांधी। इसके बाद अनामिका अपने भाई के साथ बाइक से कोटद्वार के जौनपुर निवासी फुफेरे भाई जगदम्बा को राखी बांधने के लिए निकली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

दोनों बीईएल मुख्य मार्ग से बलभद्रपुर होते हुए जौनपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और अनामिका उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।

भाई अनुराग तत्काल घायल बहन को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। लेकिन उपचार के दौरान अनामिका ने दम तोड़ दिया। रक्षाबंधन के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार में मातम पसरा है। जिस बहन के हाथों में भाइयों की कलाई पर राखी सजनी थी, उसी बहन की मौत की खबर से परिवार की खुशियां गम में बदल गईं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119