Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में भद्रकाली के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही बस तीखी ढलान पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार दो युवक बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस खारास्रोत पार्किंग से हरिद्वार की ओर रवाना हुई थी। भद्रकाली के समीप तीखी ढलान पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। बस की चपेट में आए दोनों स्कूटी सवार युवकों को गंभीर हालत में राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

मृतकों की पहचान शुभम, पुत्र कुंदन सिंह और ऋषभ, पुत्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है। दोनों गंगा नगर के गणेश विहार निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

वहीं, बस में सवार 13 श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

बताया जा रहा है कि बस में बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालु त्रिवेणी घाट में स्नान और नीलकंठ महादेव के दर्शन करने के बाद हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119