उत्तराखंड : महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -मारपीट कर जंगल में फेंका
रुड़की। एक महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
गंभीर हालत में मिली महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मामले में महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक नामजद आरोपी और उसके एक अज्ञात साथी ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे शराब पिलाई गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की।
पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण